{"_id":"677aefa1511ded68a50b2df3","slug":"police-free-the-six-cattle-from-smugglers-jammu-news-c-10-lko1027-517464-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छह पशुओं को मुक्त करवाया, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छह पशुओं को मुक्त करवाया, वाहन जब्त
विज्ञापन
पशु तस्करी में जब्त की गई गाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। जम्मू पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत छह गोवंश को पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। पौनी चक पुलिस चौकी और सांदवा बॉर्डर पुलिस पोस्ट की टीम ने रविवार देर रात पशु तस्करी की कोशिश नाकाम की।
पौनी चक पुलिस चौकी प्रभारी विजय गोस्वामी के नेतृत्व में रविवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस की टीम गश्त ड्यूटी के दौरान सियोरा नंदिनी में पहुंची। तभी गुज्जर बस्ती एसओएस गोल गुजराल के पास एक टाटा मोबाइल वाहन आता दिखाई दिया, जो तवी की ओर से आ रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और नाका तोड़कर वहां से भाग गया। उसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर वाहन को ट्रेस कर लिया। मगर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
तलाशी में वाहन से छह पशु बरामद हुए। पुलिस ने टाटा मोबाइल (जेके02 डीजे 9605) को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना दोमाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। वहीं, जनता ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। संवाद