फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पत्थरबाजों को नौकरी व पासपोर्ट नहीं दिए जाने का स्वागत

विज्ञापन
poiltical
घगवाल। जम्मू-कश्मीर सीआईडी की विशेष शाखा की तरफ से जारी पत्थरबाजी या विध्वंसक गतिविधियों में शामिल उन सभी लोगों को सरकारी नौकरियों व पासपोर्ट के लिए जरूरी सुरक्षा अनापत्ति पत्र नहीं देने के आदेश का लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

घगवाल की नोनाथ पंचायत के सरपंच व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अर्पण पंगोत्रा, राजेश जसरोटिया आदि ने कहा कि यह आदेश 15 वर्ष पहले निकाला होता तो देश के कई जवानों को घायल नहीं होना पड़ता। सरकारी नौकरी की खातिर यह पत्थरबाज कभी पत्थरबाजी नहीं करते। यह पत्थरबाज देश के उन वीर जवानों पर पत्थरबाजी कर घायल करते हैं जो देश की खातिर हमारे प्राणों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकारी आदेश का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

पत्थरबाजों को नौकरी और पासपोर्ट न देना बड़ा कदम
विजयपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा और संगठनों ने कश्मीर में पत्थरबाजों को अब न नौकरी और न ही पासपोर्ट मिलने की जो घोषणा की है, उसका स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा कि प्रशासन के इस फैसले का हम दिल से स्वागत करते हैं। यह बहुत बड़ा कदम है। यह उन लोगों को बड़ा झटका है जो देश के खिलाफ साजिश करते हैं। जवाबदेही से बचने के लिए विदेश भाग जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के कुछ देश विरोधी शक्तियां हैं जो आतंकवाद व पाकिस्तान के समर्थन में देश से भागने के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी में भी भाग लेते हैं। विकास से जुड़े ठेके लेने में भी सफल हो जाते हैं। इस आदेश के बाद आतंकवाद में काफी कमी आएगी। क्योंकि कुछ साल से इन लोगों के कारण आतंकवाद को बढ़ावा मिला है। इस आदेश से आम जनता को काफी लाभ होगा।

इस मौके पर जयराम शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व सचिव सुभाष सिंह जमवाल, मोनिका जमवाल, उपजीत सिंह, डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह जोहल, डीडीसी अध्यक्ष केशव दास शर्मा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed