फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM will visit Jammu and Kashmir tomorrow: will flag off Vande Bharat, will also dedicate the bridge built on C

कल जम्मू-कश्मीर आएंगे पीएम: वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, चिनाब पर बने ब्रिज को भी राष्ट्र को करेंगे समर्पित

Thu, 05 Jun 2025 01:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 05 Jun 2025 01:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें वंदे भारत ट्रेन, चिनाब आर्च ब्रिज और मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

विज्ञापन
PM will visit Jammu and Kashmir tomorrow: will flag off Vande Bharat, will also dedicate the bridge built on C
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के इतिहास में छह जून को नया अध्याय जुड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब पर बने एफिल टावर से ऊंचे आर्च ब्रिज यानी मेहराब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। माता वैष्णो देवी मंदिर स्थल कटड़ा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि पीएम मोदी कटड़ा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। चिनाब पुल को वास्तुशिल्प की बेमिसाल कृति बताते हुए बयान में कहा गया कि यह दरिया से 359 मीटर की ऊंचाई पर है। पुल का एक अहम प्रभाव जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क को बढ़ाने में होगा। पुल पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से कटड़ा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में केवल 3 घंटे लगेंगे, जिससे मौजूदा यात्रा का समय दो से तीन घंटे कम हो जाएगा।
विज्ञापन


43,780 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई यूएसबीआरएल परियोजना
प्रधानमंत्री जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना भी शामिल है। यह करीब 43,780 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसमें 36 सुरंगें (119 किमी तक फैली हुई) और 943 पुल हैं। यह परियोजना कश्मीर घाटी और देश के बाकी हिस्सों के बीच हर मौसम में निर्बाध रेल संपर्क स्थापित करती है, जिसका लक्ष्य क्षेत्रीय गतिशीलता के परिदृष्य को बदलना और सामाजिक-आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों में विकास को मिलेगा रफ्तार
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे पीएमपीएम मोदी विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतिम छोर तक संपर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-701 पर रफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर 1,952 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली शोपियां बाइपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। वह श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर संग्राम जंक्शन और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेमिना जंक्शन पर दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से यातायात की भीड़ कम होगी और यात्रियों के लिए यातायात का प्रवाह बढ़ेगा।

कटड़ा को मिलेगा पहला अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज
माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का करेंगे शिलान्यासप्रधानमंत्री कटड़ा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का शिलान्यास करेंगे। इसमें कहा गया है कि यह रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जो क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह खबर भी पढ़ें: Vande Bharat Kashmir: अगस्त-सितंबर में जम्मू से कश्मीर के लिए दौड़ेगी वंदे भारत; कटड़ा से मिलेगी नई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed