{"_id":"68414c1a3ac62606a80f83b9","slug":"vande-bharat-kashmir-vande-bharat-will-run-from-jammu-to-kashmir-in-august-september-a-new-start-will-be-mad-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Kashmir: अगस्त-सितंबर में जम्मू से कश्मीर के लिए दौड़ेगी वंदे भारत; कटड़ा से मिलेगी नई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Kashmir: अगस्त-सितंबर में जम्मू से कश्मीर के लिए दौड़ेगी वंदे भारत; कटड़ा से मिलेगी नई शुरुआत
Thu, 05 Jun 2025 01:20 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:20 PM IST
सार
वंदे भारत ट्रेन अगस्त-सितंबर से जम्मू रेलवे स्टेशन से सीधे कश्मीर के लिए चलेगी, जबकि वर्तमान में कटड़ा से ही इसकी सेवा दी जा रही है। जम्मू स्टेशन के नए प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद यह सुविधा यात्रियों के लिए और आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कटड़ा से बारामुला के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अगस्त-सितंबर से जम्मू रेलवे स्टेशन से दौड़ेगी। जम्मू रेलवे स्टेशन के विस्तार के तहत बनाए जा रहे नए प्लेटफॉर्मों का काम पूरा होने के बाद इस विशेष ट्रेन को यहां से चलाने की योजना है। इससे जम्मू से श्रीनगर तक यात्री सीधी ट्रेन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
छह जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस विशेष वंदे भारत को कटड़ा से हरी झंडी दिखाकर बारामुला तक रवाना करेंगे, उसकी समय सारिणी जम्मू रेलवे स्टेशन तक तैयार है। हालांकि जम्मू रेलवे स्टेशन का विस्तार कार्य पूरा नहीं होने के कारण वंदे भारत ट्रेन में कटड़ा से सवार हो सकेंगे। जम्मू रेलवे मंडल एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि चार नए प्लेटफाॅर्म का निर्माण अगस्तर-सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।अभी तीन प्लेटफॉर्म, हर दिन इनसे गुजरती हैं 51 ट्रेनें
विज्ञापन
अभी जम्मू रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफाॅर्म हैं, जिनसे होकर प्रतिदिन 51 ट्रेनें आती-जाती हैं। ऐसे में वंदे भारत जैसी विशेष ट्रेन का परिचालन करना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। चार नए प्लेटफाॅर्म का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन के संचालन में आसानी होगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Vande Bharat Ready to Roll: कटड़ा स्टेशन सजा दुल्हन-सा, स्वागत को तैयार धर्मनगरी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
बारामुला के लिए वंदे भारत नए प्लेटफाॅर्म से शुरू होगी। जम्मू रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफाॅर्मों के लिए पटरी बिछाने का काम पूरा हो चुका है। फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।कटड़ा से नए प्लेटफॉर्म से कश्मीर के लिए दौड़ेगी वंदे भारत
श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा में नया प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। अब यह प्लेटफॉर्म नंबर एक होगा। यहीं से बारामुला के लिए वंदे भारत ट्रेन चलेगी। प्रधानमंत्री इस प्लेटफाॅर्म से वंदे भारत को रवाना करेंगे। प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए एस्केलेटर लगाए गए हैं। पेयजल, फूड स्टाॅल व दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज और रैंप की सुविधा दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Vande Bharat: छह जून का सूरज लाएगा तरक्की की रोशनी, कटड़ा से कश्मीर तक अब हर कोना होगा जुड़ा... सपना होगा साकार
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन