फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM said: Youth of Jammu and Kashmir will write a new story of development, since 2019 till now thirty thousand

रोजगार मेले में बोले पीएम: जम्मू-कश्मीर हर हिंदुस्तानी का गौरव, हमें मिलकर इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है

Sun, 30 Oct 2022 10:35 AM IST
विमल शर्मा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 10:35 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का यह दशक जम्मू-कश्मीर के इतिहास का सबसे अहम दशक है। आने वाले दिनों में दूसरे अन्य विभागों में भी 700 से ज्यादा नियुक्ति पत्र देने की तैयारी जोरों पर है।

विज्ञापन
PM said: Youth of Jammu and Kashmir will write a new story of development, since 2019 till now thirty thousand
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, कनेक्टिविटी बढ़ रही है, उसने टूरिज्म सेक्टर को भी मज़बूत किया है। यहां के लोगों ने हमेशा पारदर्शिता पर बल दिया है। आज जो नौजवान सरकारी सेवाओं में आ रहे हैं, उन्हें पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बनाना है।  

विज्ञापन


हमें नई सोच के साथ काम करना है। जम्मू-कश्मीर हर हिंदुस्तानी का गौरव, हमें मिलकर इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है  जम्मू-कश्मीर अब नई व्यवस्थाओं में निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश में 2019 से अब तक 30,000 सरकारी पदों पर भर्ती हुई है।
विज्ञापन


इनमें से करीब 20,000 नौकरियां बीते साल में दी गई हैं। अब समय पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई संभावनाओं का लाभ उठाने का है। यह हमारे युवा ही हैं जो जम्मू कश्मीर में विकास की नई गाथा लिखेंगे। आज इस प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन बहुत विशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रविवार को जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में दूसरे अन्य विभागों में भी 700 से ज्यादा नियुक्ति पत्र देने की तैयारी जोरों पर है।


21वीं सदी का यह दशक जम्मू-कश्मीर के इतिहास का सबसे अहम दशक है। जम्मू-कश्मीर में 20 अलग-अलग जगहों पर 3 हजार युवाओं को सरकार में काम करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।  उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बहुत बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed