फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm Modi in Kashmir : PM fascination with traditional attire again seen wearing Gamosa in srinagar

कश्मीर में PM मोदी: पारंपरिक पहनावे संग फिर दिखा प्रधानमंत्री का स्नेह, श्रीनगर में असमिया ‘गमोसा’ संग आए नजर

Fri, 21 Jun 2024 03:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

श्रीनगर में योग दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी सफेद कपड़ों के संग असमिया गमछा पहने नजर आए। इसे असमिया ‘गमोसा’ भी कहा जाता है।

विज्ञापन
pm Modi in Kashmir : PM fascination with traditional attire again seen wearing Gamosa in srinagar
श्रीनगर में असमिया गमछा संग पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह योग दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर सफेद कपड़ों के संग असमिया गमछा पहने नजर आए। इसे असमिया ‘गमोसा’ भी कहा जाता है। पारंपरिक पहनावे संग प्रधानमंत्री का स्नेह एक बार फिर नजर आया है। इसी बहाने वह स्थानीय उत्पादों और पहनावों को भी लोगों के बीच लेकर जाते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, 'इस प्यारे गमोसा के साथ कृष्णगुरु सेवाश्रम के भक्तों की आध्यात्मिक भक्ति और एकजुटता जुड़ी हुई है। असम के लोगों और कृष्णगुरु सेवाश्रम के भक्तों की ओर से, मैं एक बार फिर गमोसा के प्रति अपना प्यार और स्नेह दिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।'

विज्ञापन

pm Modi in Kashmir : PM fascination with traditional attire again seen wearing Gamosa in srinagar
श्रीनगर में पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नाम ही नहीं बल्कि एक ब्रांड के तौर पर खुद को स्थापित कर चुके हैं। यही वजह है कि अब उनसे जुड़ी हर चीज पर दुनिया की निगाहें टिक जाती हैं। देश-दुनिया में उस पर फिर खूब चर्चा भी होती है। इसी तरह 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पहुंचना भी अपने आप में एक खास संदेश है।

पीएम मोदी इससे पहले भी कई बार असमिया गमछा के साथ नजर आ चुके हैं। वह देश के स्वदेशी उत्पादों का प्रमुखता के साथ प्रचार करते हैं। साथ ही लोगों को भी इन्हें खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं।  एक कार्यक्रम के दौरान पीएम ने बताया था कि उन्होंने महिला स्वयं-सहायता समूहों द्वारा बनाई गई पारंपरिक असमिया गमछा खरीदा था। नरेंद्र मोदी अक्सर अपनी गर्दन पर गमछा लपेटे नजर आते हैं।

प्रधानमंत्री ने उस दौरान कहा था, 'आपने मुझे बहुत बार गमछा डाले हुए देखा है। यह बेहद आरामदायक है। मैंने काकातीपापुंग विकास खंड के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाया गया एक गमछा खरीदा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed