जम्मू वासियों को जल्द मिलेगा रोपवे का तोहफा, पीरखो-महामाया और बाहू-महामाया का हो चुका है सफल ट्रायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू वासियों को जल्द रोपवे (केबल कार) का तोहफा मिलेगा। इसके लिए उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। शुभारंभ के मौके पर कई केंद्रीय मंत्री शिरकत कर सकते हैं। कॉरपोरेशन के जम्मू रोपवे के प्रबंध निदेशक शमीम अहमद वानी ने कहा कि रोपवे का काम पूरा कर लिया गया है। यह पर्यटकों को लुभाने का काम करेगा।
रोपवे के उद्घाटन के लिए सलाहकार के माध्यम से उपराज्यपाल प्रशासन के पास फाइल भेजी गई है, जिसमें शीघ्र उद्घाटन तिथि की घोषणा हो सकती है। हाल ही में उपराज्यपाल ने रोपवे का दौरा कर इसे जल्द लोगों को समर्पित करने पर जोर दिया था।
75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पीरखो-महामाया और बाहू-महामाया रोपवे का सफल ट्रायल हो चुका है। बाहू से महामाया के लिए एक तरफ 200 रुपये और दोनों तरफ (वापसी) से 300 रुपये किराया तय किया गया है।
एडवेंचर, हेरिटेज पर्यटन पर जोर
इसी तरह पीरखो-महामाया में एक तरफ 300 रुपये और दोनों तरफ (वापसी) के लिए 500 रुपये किराया होगा। बाहू-महामाया रोपवे दो टावरों पर है और इसमें आठ केबिन लगाए गए हैं, जबकि पीरखो-महामाया रोपवे सात टावरों पर है और इसमें 14 केबिन लगाए गए हैं। प्रत्येक केबिन में एक समय छह लोग बैठ सकेंगे।
पर्यटन निदेशक दीपिका शर्मा ने कहा कि जम्मू संभाग में पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्टों को शीघ्र मुकम्मल बनाने पर जोर दिया गया है। संभाग में एडवेंचर और हेरिटेज पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस पर काम किया जा रहा है। पर्यटकों को लुभाने के लिए सभी उचित प्रयास किए जा रहे हैं।