फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pink patrolling team of police will provide safe environment to women

Jammu News: महिलाओं को सुरक्षित माहौल देगा पुलिस का पिंक गश्त दल

विज्ञापन
Pink patrolling team of police will provide safe environment to women
शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्कूटी और कार में गश्त करेंगी महिलाएं
विज्ञापन

महिलाओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला 9906310101 हेल्पलाइन नंबर भी लांच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के भीड़भाड़ और महत्वपूर्ण स्थलों पर महिला पुलिस का दल गश्त करेगा। इस दल में महिलाएं स्कूटी और कार में गश्त करेंगी और नजर रखेंगी कि कहीं पर किसी युवती से छोड़छाड़ तो नहीं हो रही। कहीं कोई महिला किसी मुसीबत में तो नहीं। इस दल को बुधवार एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने लांच किया। इस गश्त दल को पिंक पेट्रोल का नाम दिया गया है।

इसके साथ ही पुलिस 9906310101 हेल्पलाइन नंबर भी लांच किया है। यहां 24 घंटे महिलाएं अपनी शिकायत कर सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इसे लांच करते हुए एडीजीपी ने कहा कि पिंक पेट्रोलिंग महिलाओं के खिलाफ अपराधों, विशेषकर छेड़छाड़ के मामलों को समय पर संबोधित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर उचित गश्त सुनिश्चित करेगी। पिंक पेट्रोल का उद्देश्य जम्मू जिले की महिलाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। जैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रत्येक नागरिक विशेषकर महिलाओं को अपराध मुक्त माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed