फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phe workers demand for Pending salary

पीएचई डेलीवेजरों ने मांगा लंबित वेतन

Sun, 21 Sep 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Sep 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
phe workers demand for Pending salary

पीएचई इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार और विभाग को पीएचई विभाग के डेलीवेजरों का दस महीने का बकाया वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार को हुई बैठक में महासचिव सुभाष वर्मा ने कहा कि तीन दिनों की काम छोड़ हड़ताल के बाद सरकार के  साथ समझौते में जो वादे किए गए थे, वे अभी भी पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद से रियासत के हालात को देखते हुए पीएचई इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन फिलहाल हड़ताल करना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का फिलहाल सरकार को पूरा सहयोग देने का फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को भी चाहिए कि वह मुलाजिमों की समस्याओं का जल्द निराकरण करे और कम से कम पीएचई विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों को दस महीने का लंबित वेतन जारी करे, ताकि उन्हें हलकी राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि अगर पंद्रह दिनों में पीएचई मुलाजिमों के मसलों का हल न हुआ तो फिर आंदोलन की अगली रणनीति को तय करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed