फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People should participate in forest fire management

Jammu News: वन अग्नि प्रबंधन में होनी चाहिए लोगों की भागीदारी

विज्ञापन
People should participate in forest fire management
जम्मू। वन अग्नि रोकथाम एवं प्रबंधन योजना पर राज्य स्तरीय निगरानी समिति की नौवीं बैठक मंगलवार को वन मुख्यालय, एफआरएमसी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुरेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में आने वाले मौसम के लिए वन अग्नि प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वन अग्नि नियंत्रण कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक में अग्नि प्रबंधन के लिए उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आग लगने पर तुरंत बुझाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों। इसके साथ ही वन अग्नि प्रबंधन के लिए एसओपी पर भी चर्चा की गई, ताकि आग बुझाने के सबसे बेहतर तरीकों को इसमें शामिल किया जा सके। समिति ने ज्यादा आग लगने की आशंका वाले क्षेत्रों में अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर भी चर्चा की। बैठक में सेवानिवृत्त आईएफएस डॉ सीएम सेठ और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नदीम कादरी ने भी भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed