फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest against smart meter

Jammu News: कोटली चाढ़कां गांव में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Wed, 03 Jul 2024 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 03 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
people protest against smart meter
बिश्नाह डीडीसी को मौके पर बुलाकर करवाया समस्या से अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। कोटली चाढ़कां गांव में दूसरे दिन मंगलवार को स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
लोगों ने बिश्नाह डीडीसी धर्मेंद्र कुमार को मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत करवाया। धर्मेंद्र कुमार ने लोगों का पक्ष रखते हुए बिजली विभाग अधिकारियों से लोगों की मांगों को पूरा करने की बात कही। वहीं किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बिश्नाह थाना प्रभारी आबिद बुखारी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर स्थानीय लोगों की बिजली से संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ नहीं है। लोगों ने कहा कि उनके गांव में अधिकतर खंभे पुराने और बहुत ही जर्जर स्थिति में हैं। खंभों पर लगी तारें बहुत पुरानी हो चुकी हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कहा कि गांव में लगाए गए ट्रांसफार्मर की क्षमता बहुत कम है, इसके चलते जब भी लोड अधिक बढ़ जाता है तो ट्रांसफॉर्मर जल जाता है। लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया अपने गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। लोगों ने कहा कि पहले प्रशासन मांगों को पूरा करें उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed