फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest against department

Jammu News: जल शक्ति विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 03 Jul 2024 05:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 03 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
people protest against department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आरएस पुरा। पंचायत कोटली शाह दौला की वार्ड छह में इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि जल शक्ति विभाग की तरफ से तरफ पाइप डालने का कार्य धीमी गति के साथ किया जा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व पंच कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूर्व पंच कुलदीप सिंह ने कहा कि गांव में जल शक्ति विभाग की तरफ से एक महीने पहले पाइप डालने का कार्य शुरू किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े निकाल दिए गए हैं। इस कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है और बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। खासकर छोटे बच्चों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में लगातार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं किया जा रहा ।उन्होंने कहा कि एक दिन काम चलता है तो 5 दिनों तक काम बंद रहता है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग चाहते हैं कि पाइप डालने का काम तेजी के साथ पूरा होना चाहिए ताकि पड़ रही गर्मी में लोगों को पीने का पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस कार्य में तेजी नहीं लाई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन




फोटो कैप्शन

विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed