फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   peace talks to be continued with pakistan: farooq abdullah

निजी हितों के लिए कुछ लोग धर्म के नाम पर बांट रहे हैं: फारूक

Sun, 24 Jan 2016 09:04 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
peace talks to be continued with pakistan: farooq abdullah

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि कुछ लोग अपने हितों के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता की प्रक्रिया में खलल डाल रहे हैं। ऐसे लोग पठानकोट जैसे हमले और धर्म के नाम पर समाज को बांट रहे हैं।

विज्ञापन


यदि जम्मू-कश्मीर में हिंसा को रोकना है तो पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता जारी रखना सबसे जरूरी है। फारूक रविवार को अखनूर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति वार्ता के लिए अच्छा संकेत दिया, जो कांग्रेस पिछले दस सालों में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देश परमाणु संपन्न देश हैं। इसलिए दोनों के हितों के लिए शांति प्रक्रिया ही एकमात्र साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी धर्मों के लोग जम्मू कश्मीर और देश का हिस्सा हैं

peace talks to be continued with pakistan: farooq abdullah

फारूक ने कहा कि महंगाई के चलते हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा और खाने पीने की चीजें लोगों से दूर हो रही हैं। देश में हिंसा सस्ती हो गई है। इसे अगर रोकना है तो समाज को मजबूत करना होगा।

आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना होगा। हिंदू-मुस्लिम समेत सभी धर्मों के लोग जम्मू कश्मीर और देश का हिस्सा हैं। गरीबों की मदद के लिए हर इंसान को आगे आना होगा। भगवान की सेवा से बढ़कर यह सेवा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत के विकास के लिए लड़कियों को शिक्षा देना बेहद जरूरी हो गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मुस्तफा कमाल, सुरजीत सिंह, डिप्टी स्पीकर नजीर गुरेजी, विधायक कृष्ण लाल, विधायक देवेंद्र राणा, अस्पताल के एमडी डाक्टर गफूर अहमद आदि मौजूद रहे।

पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा
फारूक ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अब अपने घरों में वापस लौट आना चाहिए। कश्मीरी पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से कश्मीरी पंडितों की घर वापसी पर चर्चा हो रही है मगर अब उनकी पूरे सम्मान के साथ वापसी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed