{"_id":"665b11866c2e94c7dc05d5f0","slug":"pdp-chief-mehbooba-mufti-likely-to-skip-india-bloc-meeting-in-new-delhi-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: इंडिया गबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुईं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, बताया ये कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: इंडिया गबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुईं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, बताया ये कारण
Sat, 01 Jun 2024 05:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:48 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि वह निजी कारणों से नई दिल्ली में होने वाली विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि वह निजी कारणों से नई दिल्ली में होने वाली विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा, "मैं शायद बैठक में शामिल न हो पाऊं, क्योंकि मेरी मां की आंख की सर्जरी हुई है।"
विज्ञापन
विपक्षी समूह के शीर्ष नेता दोपहर में राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे, जिसमें वे लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन का आकलन करेंगे और नतीजों से पहले अपनी रणनीति तैयार करेंगे। इंडिया ब्लॉक की बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीडीपी दोनों को आमंत्रित किया गया था। नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला शनिवार सुबह श्रीनगर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन