फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Parshuram shobhayatra

Jammu News: शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा इलाका

विज्ञापन
Parshuram shobhayatra
सैकड़ों भक्तों ने शोभायात्रा में लिया भाग, भगवान के बताए मार्ग पर चलने को किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में देहाती ब्राह्मण सभा ने शनिवार को बिश्नाह में शोभायात्रा निकाली। इसकी अगुवाई गंगाधर शास्त्री सोहांजना वाले और नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने सभा के प्रधान शाम लाल सदोत्रा के साथ भगवान परशुराम की आरती की और शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में दोपहिया वाहनों पर सवार सैकड़ों युवा हाथों में भगवान परशुराम का झंडा लिए जयघोष लगाते हुए रथ के आगे आगे चल रहे थे। इससे सारा कस्बा भक्तिमय हो गया।
यह शोभायात्रा बिश्नाह के मुख्य बाजार तारा चौक से होते हुए गांव चक अवतारा, भटियारी, सुल्तानपुर, कनाल, पल्ली, रतनाल सहित अन्य गांव से गुजरी और वापस बिश्नाह में माता के मंदिर में संपन्न हुई। गंगाधर शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम साक्षात भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उन्होंने सर्व समाज को न्याय का संदेश देते हुए बेहतरी के लिए काम किया। उन्होंने अन्याय को समाप्त कर न्याय को स्थापित करने के लिए शस्त्र उठाया। भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही भगवान नहीं बल्कि सभी वर्गों के भगवान हैं। इसलिए, सभी को उनके बताए मार्ग और चलने का प्रयत्न करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा, बिश्नाह व्यापार मंडल के प्रधान पंडित नारायण दत्त शर्मा, आदि ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को एक नई दिशा देकर जगत कल्याण के लिए कार्य किए। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने चित और चरित्र को मानव कल्याण में लगाना चाहिए। भगवान परशुराम के जीवन से संदेश लेते हुए सर्व समाज को एकजुट होकर चलना चाहिए। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए राजेश पब्लिक स्कूल बिश्नाह में भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर देव राज शर्मा, सतपाल शर्मा, चंचल शर्मा, प्रेम पाल शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed