फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   panchayat voters

Jammu News: जिले की 305 पंचायतों में 6.62 लाख से अधिक ड्राफ्ट मतदाता

विज्ञापन
panchayat voters
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। लोकसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जम्मू कश्मीर की पंचायतों में विशेष सारांश पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। जिले के बीस ब्लॉकों की 305 पंचायतों में 662331 ड्राफ्ट मतदाता है। शनिवार को 2431 पोलिंग बूथों पर विशेष शिविर लगाकर नए नाम जोड़ने, संशोधन, काटने, स्थानांतरण आदि की प्रक्रिया की गई। इसके अलावा 28 जनवरी और 3 व 4 फरवरी को भी पोलिंग बूथों पर विशेष शिविर लगेंगे। इसमें 5 फरवरी तक दावों और आपत्तियों को शामिल किया जाएगा। 26 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

जिले में अखनूर, अरनिया, भलवाल, भलवाल ब्राह्मणा, बिश्नाह, चौकी चौरा, डंसाल, कराह बाली, खौड़, मैरा माद्रेयां, फ्लांय मंडाल, मढ़, मथवार, मीरां साहिब, नगरोटा, परगवाल, आरएस पुरा, सामवान, सतवारी और सुचेतगढ़ शामिल हैं। 16 फरवरी तक संबंधित ईआरओ दावों और आपत्तियों का निपटान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed