{"_id":"6a8cb92ef15975119f0b65fe","slug":"palne-abhyan-jammu-news-c-10-jmu1059-994900-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पालना अभियान...60 हजार पौधों के रखवाले विद्यार्थी और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पालना अभियान...60 हजार पौधों के रखवाले विद्यार्थी और शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-815 स्कूलों में लगाए पौधे गोद लिए, हर पौधे की देखभाल की होगी मासिक रिपोर्ट
-एनआईसी ने बनाया डैशबोर्ड, जिंदगी भर ट्रैक होगी हर पौधे की वृद्धि और जीवित रहने की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू जिले में पौधरोपण को महज एक दिन के अभियान तक सीमित रखने के बजाय उसे जिम्मेदारी से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने सोमवार को ‘पालना’ अभियान शुरू करते हुए 815 शिक्षण संस्थानों में लगाए गए 60,000 पौधों को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गोद लिया। हर पौधे का एक नाम होगा और उसके साथ उसे जीवित रखने वाले छात्र या शिक्षक की जिम्मेदारी जुड़ी होगी।
गोद लेने वाला विद्यार्थी अपने पौधे का नाम रखेगा और उसकी नियमित देखभाल करेगा। उसे एक साल तक हर महीने पौधे की स्थिति की रिपोर्ट देनी होगी। इसके लिए विद्यार्थी को उसके पौधे की तस्वीर वाला प्रमाणपत्र भी दिया गया है। छुट्टियों में देखभाल प्रभावित न हो, इसके लिए हर पौधे का एक संरक्षक भी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन अब पौधरोपण के आंकड़े के साथ यह भी बताएगा कि कितने पौधे जीवित बचे। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), जम्मू ने इसके लिए विशेष वेब पोर्टल और डैशबोर्ड तैयार किया है। इसमें हर पौधे की वृद्धि, रखरखाव और जीवित रहने की स्थिति को लंबे समय तक ट्रैक किया जाएगा।
-- -
पौधा लगाना नहीं, उसे बड़ा करना लक्ष्य
उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने कहा कि हर पौधे के साथ एक बच्चा जिम्मेदार है और हर महीने सार्वजनिक रूप से बताया जाएगा कि कितने पौधे जीवित हैं। उन्होंने कहा कि ‘पालना’ का अर्थ पौधे को पाल-पोसकर बड़ा करना है, यही इसे सामान्य पौधरोपण से अलग बनाता है। मुख्य वन संरक्षक जम्मू डॉ. वीएस सेंथिल कुमार के साथ उपायुक्त ने अभियान का शुभारंभ किया। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडोली, नगरोटा में भी दोनों अधिकारियों ने पौधरोपण किया। अगले चरण में अस्पतालों, सरकारी संस्थानों और सड़कों के किनारे लगाए जाने वाले पौधों को भी इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इस दौरान प्रभागीय वन अधिकारी जम्मू अनुराग आर्य, अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू शेर सिंह, निदेशक आईटी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी जम्मू संजीव कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
मुस्कान नेे लगाया पहला पौधा
पालना अभियान के तहत पहला पौधा छात्रा मुस्कान ने लगाया। कक्षा आठवीं की मुस्कान ने कहा कि इस पहल से उसे अपने पौधे के प्रति जिम्मेदारी का अहसास हुआ है। स्कूल छोड़ने के बाद भी वह इसे हमेशा याद रखेगी।