फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan To push terrorists from multiple points of POK inside Indian territory, Army on High Alert

कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तान ने पीओके में कम्युनिकेशन हब किया विकसित

Sat, 17 Aug 2019 01:13 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 17 Aug 2019 01:13 AM IST
सार

  • फिदायीन हमले का इनपुट, हाईवे सहित कई जिले हाई अलर्ट पर
  • भारत का करारा जवाब, पाक के 12 सैनिक ढेर, सेना की चौकियों को बनाया था निशाना

विज्ञापन
Pakistan To push terrorists from multiple points of POK inside Indian territory, Army on High Alert
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में गुरुवार की रात सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। इधर बीच कश्मीर मसले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी कोशिशें नाकाम होने के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में आतंकियों को धकेलने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कश्मीर के कई हिस्सों में कल से बहाल होगी फोन सेवा, सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
विज्ञापन


इसके लिए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई प्वांट्स तय किए हैं। पीओके में नीलम वैली के पास स्थित काली घाटी इलाके में एक बड़ा कम्युनिकेशन हब भी विकसित किया है। इसका काम भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकियों की मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: थल और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश, पाक रच रहा बड़ी साजिश

सूत्रों के अनुसार 50-60 किमी की रेंज कवर करने वाले इस हब के जरिये आतंकी भारतीय सीमा के अंदर बैठे अपने गाइड से बात कर सकते हैं। पाकिस्तानी सेना की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए सेना को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य में सेना, एयर फोर्स समेत सभी सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीरः मुख्य सचिव बोले- जान माल का कोई नुकसान नहीं, प्रतिबंधों की हो रही समीक्षा

भारत का करारा जवाब, पाक के 12 सैनिक ढेर
पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का जवाब देते हुए सेना ने उसके 12 सैनिकों को मार गिराया। कई पाकिस्तानी चौकियों के भी तबाह होने की खबर है। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर सीमा पार से कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। करीब दो घंटे चली गोलाबारी में सेना को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद आईबी और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमले का इनपुट, हाईवे सहित कई जिले हाई अलर्ट पर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed