{"_id":"5d56c5168ebc3e89c0038447","slug":"school-and-colleges-to-reopen-from-monday-in-kashmir-phone-lines-to-get-active-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पांच जिलों में बहाल हुई 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा, घाटी के 17 लैंडलाइन एक्सचेंज हुए चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पांच जिलों में बहाल हुई 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा, घाटी के 17 लैंडलाइन एक्सचेंज हुए चालू
Sat, 17 Aug 2019 10:50 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:50 AM IST
सार
- जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा बहाल
- सोमवार से स्कूल-कॉलेज भी खुलेंगे
- मुख्य सचिव ने कहा- तेजी से सामान्य हो रही है स्थिति
- 17 एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं भी बहाल
विज्ञापन
इंटरनेट सर्विस शुरू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से 2जी इंटरनेट सर्विस को शुरू कर दिया गया है। जम्मू, रियासी, सांभा, कठुआ और उधमपुर में इंटरनेट अब काम कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही घाटी में स्थिति सामान्य हो जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी के 17 एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को बताया था कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में तेजी से हालात बदल रहे हैं। घाटी में शनिवार को ज्यादातर फोन बहाल कर दिए जाएंगे, जबकि स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुलेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति भी बढ़ी है। उम्मीद है सोमवार से वहां सामान्य रूप से कामकाज होने लगेगा। साथ ही आने वाले दिनों में पाबंदियों में और ढील दी जाएगी। कहा, आतंकी संगठनों तथा पाकिस्तान की ओर से तमाम कोशिशों के बाद भी राज्य में शांति बहाली के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शांति बहाली में सरकार और प्रशासन को स्थानीय जनता का पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: थल और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश, पाक रच रहा बड़ी साजिश
मुख्य सचिव ने बताया कि 22 में से 12 जिलों में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। पांच जिलों में एहतियातन रात की पाबंदियां हैं। संबंधित क्षेत्रों में पाबंदियां हटाने के साथ ही सार्वजनिक वाहन भी चलाने की अनुमति दी गई है। पाबंदियों के दौरान लोगों को जरूरी सामान, दवाइयों की कमी न हो, इसका ध्यान रखा गया। हज से आने वाले यात्रियों का खास ख्याल रखा गया। शनिवार और रविवार को ईद से पहले पर्याप्त छूट दी गई थी। 14-15 अगस्त को अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीरः मुख्य सचिव बोले- जान माल का कोई नुकसान नहीं, प्रतिबंधों की हो रही समीक्षा
चरणबद्ध होगी संचार सेवा की बहाली
संचार सेवा की बहाली को गंभीर मुद्दा मानते हुए उन्होंने कहा, चरणबद्ध तरीके से इसे बहाल किया जाएगा। आतंकी संगठनों की ओर से मोबाइल फोन का उपयोग कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के खतरे के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। बीएसएनएल की ओर से अब एक्सचेंज वार इसकी बहाली शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, 12 पाक सैनिक ढेर
हिरासत की लगातार हो रही समीक्षा
मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों के एहतियातन हिरासत में लिए जाने के मामलों की लगातार समीक्षा हो रही है। कानून-व्यवस्था के हालात को देखते हुए उचित फैसला लिया जाता है। उन्होंने हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी।