{"_id":"5d9787018ebc3e013a3e47cf","slug":"pakistan-s-loc-march-turned-out-to-be-a-gibberish-no-attempt-to-cross-the-border-army-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीदड़ भबकी निकला पाकिस्तान का एलओसी मार्च, नहीं हुई सरहद लांघने की कोशिश, सेना अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीदड़ भबकी निकला पाकिस्तान का एलओसी मार्च, नहीं हुई सरहद लांघने की कोशिश, सेना अलर्ट पर
Fri, 04 Oct 2019 11:23 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर पाकिस्तान के मार्च को लेकर शुक्रवार दिनभर एलओसी पर अलर्ट रहा। सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। कहीं पर भी पाकिस्तान के लोगों द्वारा एलओसी पार करने की कोशिश की जानकारी नहीं है। सेना का कहना है कि एलओसी पर किसी तरह कर कोई मार्च नहीं हुआ है। न ही पाकिस्तान की तरफ से उल्लंघन किया गया है। इस तरह की किसी भी घटना से निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार थी।
बता दें कि पाकिस्तानी सेना, आतंकी संगठनों ने जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट का नाम लेकर भड़काया। पीओके के लोगों को पोस्टरों के जरिए एलओसी पर जमा होने और एलओसी लांघने के लिए कहा गया। कहा गया कि 4 अक्तूबर को एलओसी पर जमा होकर मार्च निकालेंगे और एलओसी क्रास कर जाएं।
सेना ने पहले से ही अपने जवानों को इस मार्च को लेकर आगाह कर दिया था। जवानों से कहा गया था कि वह पूरी तरह से सतर्क रहें। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के विरोध में पाकिस्तानी एजेंसियों ने पीओके लोगों को भड़काने के लिए मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पाकिस्तानी लगातार कश्मीरी लोगों को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश जा रही है।