फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan fired at International Border and LoC in Jammu Kashmir, Army and BSF gave a befitting reply

पाकिस्तान ने आईबी और एलओसी पर दागे गोले, नुकसान नहीं, सेना व बीएसएफ ने दिया करारा जवाब

Sun, 17 Nov 2019 10:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 17 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistan fired at International Border and LoC in Jammu Kashmir, Army and BSF gave a befitting reply
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तान ने एलओसी व आईबी पर नापाक हरकतें जारी रखते हुए गोलाबारी। रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सुरक्षा बलों की पोस्ट के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी निशाना बनाया गया। सेना और सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन


पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने रविवार सुबह दिगवार, कस्बा और शाहपुर में मोर्टार का इस्तेमाल किया। सेना की जवाबी कार्रवाई से दिगवार में 20 मिनट और शाहपुर व कस्बा में एक घंटे बाद पाकिस्तान की गोलाबारी थम गई। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह करीब 4:30 बजे दिगवार क्षेत्र में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर शाहपुर और कस्बा क्षेत्र में सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार से गोलाबारी की। गोलाबारी से शाहपुर और कस्बा क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण जहां अधिकतर लोग अपने घरों के बाहर धूप सेंक रहे थे या खेतों में काम कर रहे थे, गोलाबारी शुरू होते ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी का सिलसिला कुछ दिन थमने के बाद फिर शुरू हो गया है। भारतीय सीमा में बीएसएफ द्वारा हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा बांध का काम शुरू करते ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार रात 9:20 बजे से सुबह करीब साढ़े चार बजे तक गोलाबारी की।

पहले मनियारी में छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू की गई। बाद में निर्माण कार्य को निशाना बनाते हुए पानसर, और सतपाल पोस्टों पर भी गोले दागे। बीएसएफ ने इसका माकूल जवाब दिया है। करीब सात घंटे हुई गोलाबारी से ग्रामीण दहशत में आ गए। 

डीसी की ग्रामीणों को हिदायत- एहतियात बरतें
कठुआ में संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद रविवार शाम उपायुक्त ओम प्रकाश भगत ने हीरानगर सेक्टर के आईबी से सटे इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मनियारी और रठुआ में ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को एहतियात बरतने, शाम होते ही घरों के अंदर रहने व गोलाबारी शुरू होने पर बंकरों में रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed