{"_id":"5f3155bad165a66e9c3956a1","slug":"pakistan-breaks-ceasefire-violation-in-krishna-valley-kirani-kasba-and-balakot-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर आठवें दिन भी गोलाबारी, पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी, कीरनी, कस्बा और बालाकोट में तोड़ा संघर्ष विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर आठवें दिन भी गोलाबारी, पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी, कीरनी, कस्बा और बालाकोट में तोड़ा संघर्ष विराम
Mon, 10 Aug 2020 07:42 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को लगातार आठवें दिन भी नियंत्रण रेखा पर पुंछ के कृष्णा घाटी, कीरनी, कसबा और बालाकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की। गोलाबारी से दहशत में आए लोगों सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेकर जान बचाई। बालाकोट में कुछ घरों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार पाकिस्तान ने सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे कसबा और कीरनी में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया तो करीब दो घंटों के बाद गोलाबारी थम गई। कुछ घंटों की खामोशी के बाद पाकिस्तान ने सुबह 10.15 बजे जिले के मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे जाकर गोलाबारी थमी। गोलाबारी से बालाकोट सेक्टर में कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना आठ दिन से गोलाबारी कर रही है। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दस जवान और दो से तीन आतंकी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन