फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan alerted india on input of repeating a IED blast in kashmir like pulwama

पाकिस्तान बोला फिर हो सकता है पुलवामा जैसा आईईडी वाहन ब्लास्ट, इनपुट के बाद अलर्ट

Sun, 16 Jun 2019 08:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 16 Jun 2019 08:46 PM IST
सार

  • पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई, सुरक्षा बलों की कॉनवॉय के दौरान विशेष नजर
  • अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां कोई रिस्क नहीं लेना चाहती

विज्ञापन
pakistan alerted india on input of repeating a IED blast in kashmir like pulwama
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से आईईडी वाहन से हमले के इनपुट दिए जाने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। घाटी में सैन्य प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण स्थानों तथा हाईवे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सुरक्षा बलों की कॉनवॉय के गुजरने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने दक्षिणी कश्मीर में हमले का खतरा बताया है। सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर में कहां हमला किया जाना है, इसका इनपुट नहीं है। यह एक सामान्य तरह का इनपुट है। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। इस वजह से सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया गया है। दक्षिणी कश्मीर के सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


खासकर यात्रा मार्ग के आस-पास विशेष चौकस रहने को कहा गया है। दक्षिणी कश्मीर से होकर ही अमरनाथ यात्री गुजरते हैं। चाहे वह पहलगाम का रास्ता हो या फिर बालटाल का। सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आस-पास भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से किसी प्रकार के आरोप, भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई या अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचने के लिए ऐसा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा में हुआ था आत्मघाती कार हमला 
इसी वर्ष 14 फरवरी को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ की कॉनवॉय पर विस्फोटकों से लदी कार से आत्मघाती हमला किया गया था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। 30 मार्च को जम्मू संभाग के बनिहाल के पास जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ की कॉनवॉय पर फिदायीन हमले की कोशिश की गई थी, लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था।


दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में गत बुधवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। पहले अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं फिर ग्रेनेड हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी हमलावर आतंकी मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed