फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak ceasefire violation in keri sector jammu and kashmir

LoC पर पाक ने दागे गोले, जवाबी कार्रवाई में पाक सैनिक ढेर, कई बंकर तबाह

Fri, 13 Apr 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 13 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
pak ceasefire violation in keri sector jammu and kashmir
इंडियन आर्मी की मार से घबराया पाक - फोटो : FILE PHOTO
खौड़ उपजिला के पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी के जवाब में कुछ पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर है। साथ ही पाकिस्तान के कई बंकर तबाह भी हुए हैं। बुधवार की देर रात पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


बुधवार रात लगभग एक बजे पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की, जो सुबह चार बजे तक जारी रही। वीरवार शाम को करीब पांच बजे फिर पाकिस्तान ने गोले दागने शुरू कर दिए। सूत्रों के अनुसार बुधवार रात दोनों तरफ से बडे़ हथियारों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


केरी सेक्टर में जारी गोलीबारी में लांस नायक साहिल सिंह घायल हो गया। वह सेना की 61 आरआर का जवान है और इस समय 8 जैकलाई के साथ अटैच है। घायल को एयरलिफ्ट कर सेना के उधमपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 9 अप्रैल को भारतीय सेना के दो जवान विनोद सिंह मन्हास और जैकी शर्मा शहीद हुए थे। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तान को टैकों से गोलाबारी कर जवाब दिया है।

नौशेरा सेक्टर में भी गोलाबारी
नौशेरा। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर वीरवार सुबह नौशेरा सेक्टर के पुखरणी, लाम, लहरा, अनवस भंडार व सरया क्षेत्र में छोटे-बड़े हथियारों से भारी गोलाबारी की। सुबह 8.50 बजे पाक ने गोलाबारी शुरू की। भारतीय जवानों ने भी तुरंत मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया।


साढ़े 11 बजे तक दोनों तरफ से गोलाबारी होती रही। पाकिस्तान ने 120 एमएम व 80एम एम के मोर्टार दागे। दोपहर डेढ़ बजे फिर से पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें दर्शनलाल पुत्र सुंदरलाल निवासी सरया की भैंस घायल हो गई। गोलाबारी के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed