फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Oxygen crisis for patients in homes, cylinders unable to refill

घरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट, रिफिल नहीं हो पा रहे सिलिंडर

विज्ञापन
Oxygen crisis for patients in homes, cylinders unable to refill
जम्मू। अस्पतालों में पर्याप्त स्टॉक जमा करने के लिए ऑक्सीजन की औद्योगिक सप्लाई बंद कर दी गई है, लेकिन इस आदेश का असर घरों में ऑक्सीजन पर चल रहे मरीजों की आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। शहर के अधिकृत ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता एजेंसियों के पास अचानक ऑक्सीजन गैस सिलिंडर गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

अब तक निजी स्तर पर मरीजों के लिए रूटीन में ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करवा रहे तीमारदारों को सोमवार से ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहर में मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन का एक अदद सिलिंडर खरीदने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं। एक तीमारदार ने बताया कि बड़े सिलिंडर में सात किलोग्राम ऑक्सीजन होती है। वे सुरक्षा राशि देकर यह सिलिंडर ले रहे थे। एक से डेढ़ दिन तक चलने वाले सिलिंडर के खत्म होते ही दूसरा सिलिंडर रिफिल करा रहे थे। दो दिन पूर्व तक आसानी से 350 रुपये का यह बड़ा सिलिंडर रिफिल हो रहा था। सोमवार को जब वे सिलिंडर रिफिल करवाने गए तो गैस एजेंसी पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं थे। ऑक्सीजन गैस वितरक ने बताया कि ऑक्सीजन के औद्योगिक प्रयोग पर पाबंदी लगाने के बाद मेडिकल सप्लाई पर भी असर पड़ा है। पहले रोजाना पचास सिलिंडर रिफिल हो रहे थे। सोमवार को केवल पांच सिलिंडर मिल पाए, जिसे लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। ऑक्सीजन पर चल रहे मरीजों की जान पर बन आई है। वहीं एक अन्य तीमारदार ने बताया कि बाड़ी ब्राह्मणा और कालूचक स्थित ऑक्सीजन प्लांट में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन गैस उपलब्ध है, लेकिन सिलिंडर होना जरूरी है, जो पूरे शहर में इस समय उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पहले सिलिंडर की आपूर्ति वितरक एजेंसी की दुकान व कार्यालय से आसानी से हो रही थी। अब सिलिंडर देने पर ही गैस प्लांट से गैस रिफिल कराने की व्यवस्था बताई जा रही है। इसी वजह से उन्हें सोमवार दिन भर भटकने के बाद देर शाम को ऑक्सीजन सिलिंडर मिल पाया है। ज्यादातर लोग इस जटिल प्रक्रिया में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं ले पा रहे हैं, जिससे कई मरीजों की जान जा सकती है।
विज्ञापन

कालाबाजारी की भी सूचनाएं
बड़े सिलिंडर की किल्लत के पीछे गैस को छोटे सिलिंडर में भरकर मोटा मुनाफा कमाने की भी सूचनाएं मिल रही हैं। सूत्रों ने बताया कि वितरक अब 350 रुपये में रिफिल होने वाले बड़े सिलिंडर की गैस छोटे सिलिंडर में भरकर ज्यादा दाम पर बेच रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस तरह की शिकायतें अधिकृत रूप से सामने नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी नहीं मिल रहे
घर पर मरीजों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीनें भी शहर में नहीं मिल पा रही हैं। एक तीमारदार ने बताया कि दस दिन पूर्व एक एजेंसी के पास 43 हजार रुपये की इन मशीनों का स्टॉक उपलब्ध था। अब पता करने पर बताया गया कि स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो चुका है। हरियाणा और दिल्ली तक से लोगों ने जम्मू से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खरीद लिए हैं। एक एजेंसी मालिक ने बताया कि मशीनें खत्म हो गई हैं। लोग ज्यादा पैसा ऑफर कर रहे हैं, लेकिन शहर में यह मशीन उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

फिलहाल विभाग को निजी स्तर पर ऑक्सीजन की किल्लत की सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो संबंधित एजेंसियों को लोगों को पर्याप्त आक्सीजन मुहैया करवाने के नए आदेश जारी कर दिए जाएंगे। कई एनजीओ भी अपने स्तर पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवा रही हैं। इस पर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
-अटल डुल्लू, वित्तीय आयुक्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed