फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Online registration of properties will take place in Srinagar from this month, FCR reviews preparations

श्रीनगर में इस महीने से संपत्तियों का ऑनलाइन पंजीकरण होगा, एफसीआर ने तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 08 Jul 2020 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Online registration of properties will take place in Srinagar from this month, FCR reviews preparations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वित्तीय आयुक्त राजस्व और महानिरीक्षक राजस्व (एफसीआर) डॉ. पवन कोतवाल ने संपत्तियों की ऑनलाइन पंजीकरण की तैयारियों का जायजा लिया। नेशनल जेनरिक डाक्युमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एनजीडीआरएस) के पहले चरण में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


 रजिस्ट्रार श्रीनगर और सब रजिस्ट्रार श्रीनगर के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए डॉ. कोतवाल ने अतिरिक्त महानिरीक्षक राजस्व गुलजार अहमद एवं रजिस्ट्रार श्रीनगर मसरत हाशमी को जुलाई के मध्य से संपत्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सभी संभव कदम उठाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीनगर जिले के रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट यूनिट (एसडीयू) पुणे और एनआईसी द्वारा पंजीकरण के डिजिटल मोड पर स्विच करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित अधिकारी कश्मीर संभाग के अन्य जिलों के पंजीकरण विभाग के अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एफसीआर को कश्मीर संभाग में 10000 पंजीकरण किए जाने की जानकारी दी, इसमें 45 करोड़ रुपये पंजीकरण शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी की जानकारी दी गई। रजिस्ट्रार श्रीनगर ने विभाग के कार्यों एवं संपत्तियों के पंजीकरण की पावर प्वांइट प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed