फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One thousand youth of Jammu and Kashmir will get employment in Dubai, Director of Horticulture Department informed

जम्मू-कश्मीर के एक हजार युवाओं को दुबई में मिलेगा रोजगार, उद्यान विभाग के निदेशक ने दी जानकारी

Thu, 10 Dec 2020 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Dec 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
One thousand youth of Jammu and Kashmir will get employment in Dubai, Director of Horticulture Department informed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दुबई में चल रहे भारत खाद्य सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2020 के दौरान जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए बुधवार को एक अच्छी खबर आई है। अब जम्मू-कश्मीर के करीब 1000 युवाओं को दुबई में रोजगार मिलेगा। इसकी जानकारी कश्मीर के हॉर्टिकल्चर (उद्यान)विभाग के निदेशक एजाज अहमद भट्ट ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डीडीसी चुनावः पांचवें चरण के मतदान में दिखा गजब का उत्साह, देखिए लोकतंत्र की जीत की तस्वीरें  
विज्ञापन


एजाज अहमद भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा, कॉन्सुलेट जनरल की ओर से एक अच्छी खबर है कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर दुबई में 1000 युवाओं के लिए नौकरी प्रदान करने के लिए सहमत हुए हैं। दुबई(यूएई) हमारा साझेदार देश है। कॉन्सुलेट जनरल डॉ. अमन पुरी हमेशा विकास के क्षेत्र में जम्मू - कश्मीर का समर्थन करने में सहायक रहे हैं। चाहें वह खाद्य क्षेत्र हो अथवा फलों का मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः यूएई के बाजार में धूम मचाने को तैयार कश्मीरी केसर, जानिए किसे कहते हैं केसर का शहर

मालूम हो कि दुबई में चल रहे इस सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के किसानों, व्यापारियों और अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल होने के लिए वहां पहुंचा हुआ है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रमुख सचिव (कृषि) नवीन चौधरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed