फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one soldiers died and two injured in IED blast on LoC, jammu kashmir

पाक की कायराना हरकत, एलओसी पर किया आईईडी प्लांट, ब्लास्ट में एक जवान शहीद तीन घायल

Sun, 17 Nov 2019 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 17 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
one soldiers died and two injured in IED blast on LoC, jammu kashmir
शहीद हवलदार संतोष - फोटो : अमर उजाला

एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में जीरो लाइन पर फेंसिंग के बिल्कुल पास पाकिस्तान की ओर से प्लांट की गई आईईडी विस्फोट में पेट्रोलिंग कर रहा सेना का एक जवान शहीद हो गया। दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


विस्फोट में सेना का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरी एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि, घटना के विषय में सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। सेना का वाहन हर रोज की तरह रविवार की सुबह सैनिकों को लेकर सीमा की पोस्टों पर जा रहा था। इस बीच कच्ची सड़क पर पाकिस्तान की ओर से आईईडी लगाई गई थी। इस पर वाहन का अगला टायर चढ़ते ही विस्फोट हो गया, जिससे अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में सेना के चार जवान सवार थे, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो जवानों हवलदार संतोष तथा नायक जिमरा राम को एयरलिफ्ट कर सेना के कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। 

कमान अस्पताल उधमपुर में तैनात डॉक्टरों ने हवलदार संतोष को मृत लाया घोषित कर दिया। जिमरा राम का इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। तीसरे जवान नायक कृष्ण प्रताप का इलाज सेना के अखनूर स्थित अस्पताल में चल रहा है। 

एलओसी पर चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना के बाद सेना ने एलओसी पर सतर्कता बढ़ाते हुए गश्त के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा है। पाकिस्तान की नापाक हरकत को देखते हुए एलओसी पर सर्च आपरेशन भी चलाया गया ताकि कहीं और भी इस प्रकार की आईईडी लगाई गई हो तो उसका पता लगाया जा सके। एलओसी पर हुए इस हादसे से सीमावर्ती लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed