फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One Mysterious Patient Died From Dengue

Jammu News: डेंगू से संदिग्ध मरीज की मौत, बढ़ रहे मामले

विज्ञापन
One Mysterious Patient Died From Dengue
अस्पतालों में पहुंच रहे बुखार के पीड़ित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिंबल कैंप में एक सिख युवक की डेंगू के संदिग्ध मरीज की मौत की सूचना है। बताया जाता है कि दिवंगत डेंगू से पीड़ित होकर इलाज के लिए लुधियाना गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शहर के कई हिस्सों में डेंगू के मामले मिल रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से किसी मौत की पुष्टि नहीं की है।
प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक 160 से अधिक डेंगू के मामले मिल चुके हैं। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मामले पहुंचना जारी है। इसमें बच्चों से लेकर बड़े तक प्रभावित हो रहे हैं। जीएमसी में भी कई पीड़ित पहुंच रहे हैं। बरसात के आगे बढ़ने के साथ संभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों को मच्छरों के खिलाफ अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। स्टेट मलेरियाजिस्ट डाॅ. डीजे रैना के अनुसार अभी तक डेंगू से किसी पीड़ित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

सिंबल कैंप वाले मामले में विभागीय टीम ने उनके घर पर जाकर जांच की, जिसमें पता चला कि मृतक करीब दस दिन पहले मुंबई से लौटकर जम्मू आया था। उनके अनुसार उसे पहले से किडनी सहित अन्य शारीरिक समस्या थी। घरवालों ने उसे पहले जीएमसी जम्मू लाया, जहां वह उसे अपनी मर्जी से लुधियाना लेकर चले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed