J&K: घाटी के एक और युवक ने थामा आतंक का दामन, कई दिनों से था लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के रहने वाला युवक आबिद मकबूल पिछले कई दिनों से लापता था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि अचानक सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो वायरल हो गई। तस्वीर में आबिद दोनों हाथों में राइफल लिए बैठा है।
सूत्रों के अनुसार आबिद अब आतंकी संगठऩ जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस बात की कोई पुष्टि नही की गई है। गौरतलब है कि राज्य पुलिस के महानिदेशक एसपी वैद बुधवार को ही कहा था कि घाटी के बहुत कम युवा अब आतंकी संगठऩ से जुड़ रहे हैं।
पिछले साल ही युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। जो कि हमारे लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा था कि उम्मीद है कि भटकें युवा मुख्यधारा के मार्ग को चुन कर अपने और अपने परिवार के बेहतरी के लिए काम करेंगे।
आतंकियों द्वारा पीटे गए युवक ने तोड़ा दम
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के कोइमुह इलाके के रहने वाले एक युवक ने श्रीनगर के अस्पताल में तोड़ दिया। हाल ही में कुछ दिन पूर्व आतंकियों ने उसे घर से अगवा कर बुरी तरह पीट दिया था। बाद में आतंकियों ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।
पुलिस का दावा है 8 मार्च को देर शाम जिले के कोइमुह के ओमैस रशीद भट (20) को कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पैतृक गांव से उसकी हत्या करने के मंसूबे से अगवा किया था। मारपीट करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में बाद में वेस बटपुरा इलाके में फेंक दिया।
इस युवक को बाद में इलाज के लिए श्रीनगर के स्कीम्स रेफर किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोइमुह इलाके की कुछ मस्जिदों में अगले ही दिन इमामों द्वारा एक चिठ्ठी पढ़ी गयी, जो माना जा रहा है कि आतंकियों द्वारा जारी की गयी थी।
इस चिठ्ठी में आतंकियों ने यह लिखा था कि हमने ही इस युवक को मारा है। युवक उनकी मूवमेंट के खिलाफ होने वाली गतिविधियों में शामिल था। इतना ही नहीं उन्होंने बाकी के युवाओं को भी चेतावनी दी है कि वो ऐसी गतिविधियों से दूर रहे, वरना अंजाम बुरा होगा।
गौरतलब है कि पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमैस ने आज सुबह स्की स में आखरी सांस ली। इस बीच पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर आरपीसी की धारा 364 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 4/2018 दर्ज कर मामले की पहले से ही छानबीन शुरू कर दी गयी है।