फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One intruders was shot dead by Army on loc when challenged another ran back to pak in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, दूसरा वापस भागा

Wed, 05 Sep 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 05 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
One intruders was shot dead by Army on loc when challenged another ran back to pak in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पीर बडवेश्वर इलाके में घुसपैठ का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सेना के जवानों ने एलओसी पार से पीर बडवेश्वर इलाके में दो पाकिस्तानी घुसैपैठियों को भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ते देखा। जवानों ने दोनों को वापस जाने के लिए कहा, लेकिन घुसपैठिए भारतीय सीमा की तरफ बढ़ते रहे। 
विज्ञापन


ऐसे में जवानों ने दोनों संदिग्धों पर गोली चला दी। एक घुसपैठिया मौके पर ही ढेर हो दिया, जबकि दूसरा वापस भागने में सफल हो गया। भारतीय सेना ने घुसपैठिए का शव कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। एसएसपी राजोरी युगल मनहास ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुंछ पुलिस के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


शव की पहचान नहीं हो पाई थी। शव के पास से केवल एक घास काटने वाला हथियार व एक रस्सा बरामद हुआ है। डीसी पुंछ के अनुसार शव को चक्का दा बाग इलाके से पीओके प्रशासन को सौंप दिया गया है। राजोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed