जम्मू-कश्मीर: पुंछ और नौशेरा में पाकिस्तान लगातार कर रहा है गोलाबारी, एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में शुरू की गई गोलीबारी अभी तक जारी है। वहीं नौशेरा में भी रविवार दोपहर से गोलाबारी जारी है। भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी बीच एक जवान के शहीद होने की खबर मिली है।
शहीद जवान की पहचान हरि वाकर, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। हरि गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और केरनी सेक्टर में एलओसी पर अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू की थी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की गई थी। शाहपुर और केरनी इलाकों में हो रही फायरिंग के कारण वहां रहने वाले लोगों को अपने-अपने घरों के अंदर शरण लेनी पड़ी।
14 फरवरी हो हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से एलओसी पर विशेष रूप से पुंछ और राजौरी जिलों में संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलवामा की घटना के बाद से संघर्ष विराम उल्लंघन की 125 से अधिक घटनाएं हुई हैं।
वीरवार को इस इलाके में चिनैनी का रहने वाला जवान यशवाल शर्मा शहीद हो गया था। रक्षा प्रवक्ता का कहना था कि, पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में सेना मुंहतोड़ कार्रवाई कर रही है।