फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On the eve of Teachers day Govt Higher secondary school Chiralla pay tribute Dr S Sarvpalli Radhakrishna

Jammu News: एच एस एस चिराला में शिक्षक दिवस पर डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
On the eve of Teachers day Govt Higher secondary school Chiralla pay tribute Dr S Sarvpalli Radhakrishna
एच एस एस चिराला में शिक्षक दिवस पर डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

-छात्र बोले माता -पिता समान तुलनीय होते शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू / चिराला। डोडा के गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल चिराला में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया।प्रधानाचार्य हेम राज चलोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए आधुनिक समाज में शिक्षक का महत्व विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। छात्रों ने संबंधित विषय पर विचार व्यक्त कर शिक्षक दिवस का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि छात्रों को सफल बनाने में शिक्षक का योगदान होता है।जीवन में शिक्षक माता पिता समान तुलनीय होते हैं। सफलता का मूल मंत्र ही शिक्षकों से सीखा जाता है।शिक्षक और भगवान व गुरु आदि कई नामों से संबोधित किया जाता है।भारत में गुरु शिष्य की परंपरा शताब्दियों से चलती आ रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ाना सभी की अहम जिम्मेदारी है । छात्रों ने कहा कि गुरु शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। अच्छा मार्ग प्रशस्त कर उनका भविष्य उज्जवल बना देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने शिक्षकों का सम्मान करने का संदेश दिया है। स्कूल के प्राचार्य हेमराज चलगओत्रआ ने अपने संबोधन में डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और शिक्षकों व विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं वरिष्ठ व्याख्याता विक्रम कांत शर्मा ने भी शिक्षकों और छात्रों को इस विशेष दिन की बधाई देते हुए महान पेशे की पवित्रता बनाए रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाकर छात्रों की जिंदगी में नया रंग भरना है। ताकि छात्र खुद और परिवार के सपनों को साकार कर सकें। इसके अलावा कार्यक्रम का संचालन 11वीं की छात्रा इंशा बानूं ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक व अन्य छात्र भी उपस्थित रहे।

इनसेट
- हादिया तबस्सुम ने पहले,रोमाना दूसरा और राधिका तीसरे स्थान पर
आठवीं कक्षा की छात्रा हादिया तबस्सुम ने शिक्षक दिवस पर विचार व्यक्त कर प्रथम पुरस्कार जीता है। 12वीं कक्षा की दो छात्राएं रोमाना बानो और राधिका देवी क्रमश: दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल करने में सफल रहीं। बेहतरीन प्रस्तुति के लिए गणमान्यों ने विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्हें भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों में लगातार भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। ताकि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed