फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar took a dig at PDP

‘पीडीपी-भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को अधर में छोड़ा’

Tue, 01 Mar 2016 10:30 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Omar took a dig at PDP

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को बीरवाह में दूसरे विधानसभा क्षेत्र कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बीरवाह विधानसभा क्षेत्र के 14 वार्डों के विकास के लिए 21 लाख रुपयों का आवंटन किया।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में 60 लाख रुपये और दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने खाग, पोषकर, नारबल और मागाम के लिए 60 लाख रुपयों से एंबुलेंस दीं।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गठन को लेकर अस्पष्टता से राज्य में राजनीतिक माहौल प्रभावित हुआ है। दोनों ने राज्य को अधर में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब तो महबूबा ने स्वयं स्वीकारा है कि इस 10 महीने के दौरान जनता को कोई लाभ नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर ने पीडीपी-भाजपा पर जमकर साधा न‌िशाना

Omar took a dig at PDP
उमर के अनुसार हर गुजरते दिन के साथ राज्य में अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पीडीपी दुबारा से उनके साथ सरकार का गठन करने को तैयार है, जिन्होंने खुलेआम मुसलमानों के खिलाफ देश में जारी जंग की वकालत करते हैं। क्या पीडीपी इन्हीं लोगों के साथ गठबंधन में रहना चाहती है?

उमर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने देखा है कि कैसे राज्य के भीतर माहौल का ध्रवीकरण किया गया है। एक ओर कश्मीरी ट्रक ड्राइवरों को जिंदा उधमपुर में जलाया गया, तो दूसरी ओर आरएसएस को अनुमति दी जाती है हथियारों समेत रैली आयोजित करने की, ताकि वह अल्पसंख्यकों को परेशान और भयभीत कर सकें। क्या यह बदलाव है।

उमर के अनुसार अगर पीडीपी वास्तव में भाजपा या केंद्र से लोगों के हित के लिए कुछ मांगने के प्रयास में है तो उन्हें लोगों के सामने उन मांगों को सार्वजनिक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed