फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah will take oath as new CM of Jammu and Kashmir on October 16

J&K New Government: 16 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला, X पर लिखी ये बात

Mon, 14 Oct 2024 08:09 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Oct 2024 08:09 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी पारी होगी। इससे पहले, उन्होंने 2009 से 2014 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।

विज्ञापन
Omar Abdullah will take oath as new CM of Jammu and Kashmir on October 16
सरकार बनाने के लिए उपराज्यपाल का पत्र सौंपते प्रधान सचिव - फोटो : X @OmarAbdullah

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के लिए 16 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को पत्र भेजकर जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। अब्दुल्ला ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव का स्वागत कर प्रसन्नता हुई। मुझे जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1998 में लोकसभा के सदस्य के रूप में की थी। इसके बाद, उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी पारी होगी। इससे पहले, उन्होंने 2009 से 2014 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उमर अब्दुल्ला की शपथ ग्रहण समारोह में कई महत्वपूर्ण नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

11 अक्तूबर को सरकार बनाने का दावा किया था पेश
नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने 11 अक्तूबर, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत उमर अब्दुल्ला ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। कांग्रेस की ओर से नेकां उपाध्यक्ष को समर्थन देने के कुछ घंटों बाद सिन्हा के साथ अपनी मुलाकात के दौरान अब्दुल्ला ने गठबंधन सहयोगियों की ओर से समर्थन पत्र प्रस्तुत किए थे। उमर को वीरवार को सर्वसम्मति से नेकां विधायक दल का नेता चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed