{"_id":"670f45724c66c470d905a927","slug":"omar-abdullah-oath-women-mla-sakina-itoo-can-also-take-oath-along-with-omar-abdullah-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Omar Abdullah Oath: उमर अब्दुल्ला के साथ ये महिला विधायक भी ले सकती हैं शपथ, जानें इनके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omar Abdullah Oath: उमर अब्दुल्ला के साथ ये महिला विधायक भी ले सकती हैं शपथ, जानें इनके बारे में
Wed, 16 Oct 2024 10:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah Oath
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
छह साल का लंबा इंतजार आज खत्म हो जाएगा, उमर अब्दुल्ला प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में नौ मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। उमर मंत्रिमंडल में अनुभवी के साथ-साथ नए चेहरों का समन्वय और क्षेत्रीय संतुलन भी होगा। जम्मू और कश्मीर संभाग को बारबार का प्रतिनिधित्व मिलेगा।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद के लिए सकीना इट्टू, अब्दुल रहीम राथर, हसनैन मसूदी, सैफुल्लाह मीर, सुरिंदर चौधरी, जावेद राणा के नाम पर विचार हुआ है।
कौन है सकीना इट्टू
पूर्व मंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस की वरिष्ठ नेता सकीना इट्टू ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम की डीएच पोरा विधानसभा सीट पर पीडीपी के गुलजार अहमद को 17,449 वोट के अंतर से हराया।
विज्ञापन
सकीना जन्म जम्मू और कश्मीर विधान सभा के अध्यक्ष रहे वली मोहम्मद इट्टू के घर 5 दिसंबर 1970 को कुलगाम में हुआ था। उन्होंने 1991 में जम्मू और कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से इंटर की पढ़ाई पूरी की। बाद में उन्होंने एमबीबीएस अभ्यास, चिकित्सा में पेशेवर डिग्री शुरू की थी, लेकिन 18 मार्च 1994 को एक मस्जिद के बाहर उनके पिता वली मोहम्मद की हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के बाद वो राजनीति में शामिल हो गईं।

Trending Videos
1996 में उन्होंने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की, उस समय उनकी उम्र 26 साल थी, वह उस समय जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सबसे युवा सदस्य बनी थीं।
उन्होंने 1996 में शिक्षा के लिए उप मंत्री, समाज कल्याण राज्य मंत्री और लोक निर्माण जैसे कई विभागों में मंत्री के रूप में कार्य किया। बाद में, उन्हें पर्यटन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और 2002 तक विभाग की सेवा की।