{"_id":"65de62800651f6a2f6077e64","slug":"ogw-arrested-jammu-news-c-10-jam1008-311959-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला में लश्कर से जुड़ा आतंकी\n\nमददगार गिरफ्तार, गोला बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला में लश्कर से जुड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, गोला बारूद बरामद
विज्ञापन
मुंडयारी पट्टन का रहने वाला है आतंकी मददगार मेहराजुद्दीन भट
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/बारामुला। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पट्टन क्षेत्र में आतंकवादी मूवमेंट के एक विशिष्ट इनपुट पर बारामुला पुलिस, द्वितीय बटालियन एसएसबी और सेना की 29 आरआर ने चिनार क्रॉसिंग पट्टन पर एक संयुक्त नाका स्थापित किया।
चेकिंग के दौरान नाका पॉइंट की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सुरक्षा बलों को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे दबोच लिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मेहराजुद्दीन भट पुत्र मंजूर अहमद भट निवासी मुंडयारी पट्टन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। इस संबंध में यूए (पी) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत पट्टन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।