अपना नेता चुनने में घाटी की महिलाएं सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा विधानसभा चुनाव में लेह जिले की दो सीटों नोबरा एवं लेह में 40714 पुरुष और 40073 महिला मतदाता हैं, जबकि कारगिल जिले की दो सीटों कारगिल एवं जंस्कार में यह संख्या क्रमश: 40659 एवं 39475 है। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में नोबरा में पुरुषों से महिलाओं ने अधिक वोट डाले थे। यहां 4004 पुरुष एवं 4386 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल 73.38 फीसदी वोट पड़े थे।
यही स्थिति लेह में भी थी। यहां 17887 पुरुष एवं 19216 महिलाओं ने वोट डाले थे। जंस्कार में भी मतदान करने में महिलाएं आगे रहीं। इस सीट पर 7160 पुरुष एवं 7282 महिलाओं ने मत डाले। लेह को छोड़कर इन सभी सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।
पढ़िए, 15 सीटों की स्थिति
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता मतदान केंद्र
गुरेज 9318 8236 0 17554 27
बांडीपुर 52034 46341 0 98375 124
सोनावारी 51443 47971 07 99421 112
कंगन 36577 32831 0 69408 97
गांदरबल 47061 43467 01 90529 111
नुबरा 6570 6483 01 13054 63
लेह 34144 33590 02 67736 111
कारगिल 30292 29146 02 59440 176
जंस्कार 10367 10329 0 20696 83
किश्तवाड़ 40682 38167 0 78849 143
इंद्रवाल 44072 39496 0 83568 131
डोडा 43979 39313 0 83292 139
भद्रवाह 54631 49723 0 104354 152
रामबन 46255 39647 0 85902 121
बनिहाल 42273 35799 0 78072 97
कुल 549698 500539 13 1050250 1787