{"_id":"60302a158ebc3ee8fe11841e","slug":"now-you-will-get-a-learner-s-license-in-15-days-of-application-jammu-city-news-jmu229575353","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आवेदन के 15 दिन में मिलेगा लर्नर लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आवेदन के 15 दिन में मिलेगा लर्नर लाइसेंस
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते एलजी मनोज सिन्हा।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। प्रदेश में अब लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट विभाग ने विभिन्न जिलों के 12 आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 19 लर्नर लाइसेंस टेस्ट सेंटर स्थापित किए हैं। अब आवेदनकर्ता को आवेदन के 15 से 20 दिन में लाइसेंस मिल जाएगा। साथ ही लोगों को गुड्स कैरेज परमिट, अस्थायी परमिट, ड्राइविंग स्कूल लाइसेंस का आवेदन व नवीनीकरण, पॉल्यूशन चेकिंग सेंटर पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए अब ट्रांसपोर्ट विभाग या आरटीओ नहीं जाना पड़ेगा। लोग केंद्रीय परिवहन विभाग की वाहन या सारथी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 32वें सड़क सुरक्षा माह के समापन पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मोटर व्हीकल विभाग से जुड़ी इन 7 ऑनलाइन सेवाओं का ई-उद्घाटन किया।
मोटर व्हीकल विभाग की ओर से पुलिस सभागार गुलशन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने जेएंडके ट्रांसपोर्ट सब्सिडी स्कीम के तहत लाभार्थियों को दी गई बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उपराज्यपाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की जरूरत है। देश सहित प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को कम करने के लिए सभी विभागों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। इस दौरान उप-राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर, मुख्य सचिव, बीवीआर सुब्रह्मण्यम, प्रमुख सचिव परिवहन हृदेश कुमार, प्रमुख सचिव कौशल विभाग डॉ. असगर हुसैन सामून, प्रमुख सचिव उप-राज्यपाल नीतीश्वर कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इन आईआईटी व पॉलीटेक्निक कॉलेजों में बने लर्नर टेस्ट सेंटर
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज वुमन जम्मू, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज उधमपुर, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज डोडा, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज सांबा, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज पुुंछ, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज ब्वॉयज श्रीनगर, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज अनंतनाग, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज बांदीपोरा, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज शोपियां, आईआईटी जम्मू, आईआईटी कठुआ, आईआईटी रामबन।
विज्ञापन
--
लोक संगीत और नाटक से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम में जीजीएम साइंस कॉलेज के छात्रों ने एक स्किट के माध्यम से सीट बेल्ट, हेल्मेट और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। वहीं रमालू राम एंड पार्टी ने लोक नृत्य के माध्यम से सड़क स़ुरक्षा के महत्व को उजागर किया।