{"_id":"65d7bca2f314c6ec9402eab5","slug":"northern-command-chief-jammu-news-c-10-jam1008-308471-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तरी कमान प्रमुख ने पदभार संभालने के बाद पहली बार किया कश्मीर में एलओसी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तरी कमान प्रमुख ने पदभार संभालने के बाद पहली बार किया कश्मीर में एलओसी का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंदर कुमार पदभार संभालने के बाद कश्मीर घाटी के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। सेना कमांडर ने वीरवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी का दौरा किया। उनके समक्ष चिनार कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और अन्य सैन्य अधिकारी भी थे। उन्होंने अग्रिम चौकियों का दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। ग्राउंड पर तैनात सेना अधिकारियों ने सेना कमांडर को दुश्मन से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी दी।
सेना कमांडर ने चिनार कोर कमांडर और जीओसी वज्र डिवीजन के साथ सैनिकों के साथ बातचीत की और उच्च मनोबल और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए उनकी सराहना की। साथ ही पूरे उत्साह और समर्पण के साथ काम जारी रखने का निर्देश। इससे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंदर कुमार श्रीनगर में स्थित चिनार कोर मुख्यालय में पहुंचे और चिनार युद्ध स्मारक में बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।