{"_id":"66051e195061c1c7390e5cdb","slug":"no-water-supply-in-ward-56-even-for-the-fourth-day-jammu-news-c-10-jam1008-329587-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वार्ड 56 में चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वार्ड 56 में चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं
विज्ञापन
- वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोग परेशान, अन्य स्थानों से लाना पड़ रहा पानी भरकर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वार्ड नंबर 56 गंग्याल के अंतर्गत ट्यूबवेल की मोटर जल जाने से बुधवार को चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को अन्य स्थानों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
पेट्रोल पंप वाली गली में रहने वाले सुरेश कुमार, मुनीष कौल और रमेश शाह ने कहा कि लगातार चार दिनों तक पानी की आपूर्ति न होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। अब हालत यह है कि दूसरी जगहों से वाहनों के जरिये पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग जल्द समस्या का समाधान करे। मोटर जलने के कारण सेक्टर दो, तीन, विवेकानंद कालोनी सहित कई अन्य क्षेत्रों में परेशानी आ रही है।
उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद मोटर तो जलशक्ति विभाग ठीक कराने के लिए ले गया है। लेकिन पानी आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था न होने से परेशानी आ रही है। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संदीप डोगरा ने कहा कि समस्या का निदान किया जा रहा है। जल्द ही मोटर लगा दी जाएगी।