फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No safety and cleanliness, children's lives are in danger due to falling plaster

Jammu News: सुरक्षा न सफाई, प्लास्टर के गिरने से बच्चों की जान पर आफत

विज्ञापन
No safety and cleanliness, children's lives are in danger due to falling plaster
अरनिया। हायर सेकेंड्री स्कूल अरनिया के भवन की तरह की सुरक्षा व्यवस्था भी जर्जर है। रात में चौकीदार की तैनाती के बावजूद यहां दो-दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं खस्ताहाल भवन के प्लास्टर गिरने से बच्चों की जान आफत में है। अभिभावकों का कहना है कि परिसर में कभी सफाई नहीं होती, जिससे यहां गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में स्कूल की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। आए दिन छत का प्लास्टर कक्षा में गिरता है, जिसे लेकर बच्चे और शिक्षक दोनों सहमे रहते हैं। स्कूल के कमरों की टूटी खिड़कियां, क्षतिग्रस्त कांच, टूटे पंखे और अन्य सामान स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। स्कूल के मैदान और कमरों के आसपास गंदगी फैली हुई है। स्कूल के शौचालय की हालत काफी दयनीय है। शौचालय की एक दीवार पिछले महीने से टूट कर गिर गई, जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। ऐसे में बच्चों को शौंच आदि के लिए स्कूल से दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों को खेलने की सुविधा का कमोबेश यही हाल है। स्कूल मैदान उबड़-खाबड़ और झाड़ियां से पटा है। चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है। इसके चलते जब तब मवेशी स्कूल परिसर में घुस आते हैं। गंदगी से सामना स्कूल पहुंचते ही प्रवेश द्वार पर हो जाएगा। शिक्षकों ने इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीबारी से बचने के लिए बना बंकर नशेड़ियों का अड्डा बना
स्कूल में गोलीबारी से बचने के लिए बनाया गया सामुदायिक बंकर शराबी और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। ग्रामीण बताते हैं कि बंकर के अंदर आमतौर पर शराब की खाली बोतलें और नशे में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री पड़ी मिलेगी। हायर सेकेंडरी स्कूल में रात में चौकीदार की तैनाती है। बावजूद यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है चौकीदारी ड्यूटी पर रहता तो चोरी की घटनाएं कैसे होतीं।

10 लाख से बना शौचालय निष्प्रयोज्य साबित हो रहा
अरनिया। हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 2 साल पहले नगर पालिका अरनिया द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से सुविधाओं से युक्त शौचालय का निर्माण कराया गया। परंतु शौचालय को अभी तक इस्तेमाल में ही नहीं लाया गया है। जबकि बच्चे पुराने गंदे शौचालय का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। शौचालय में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। नगर पालिका ने चोरी के बाद दोबारा मरम्मत कार्य करवाया है। लेकिन दूसरी बार भी शौचालय चोरों से नहीं बच पाया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि नगर पालिका की तरफ से कानूनी तौर पर शौचालय उन्हें सुपुर्द नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर शौचालय के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय का भवन तैयार कर दिया गया है। परंतु पानी की टंकी और मोटर पंप न होने से शौचालय इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है। नगर पालिका और स्कूल प्रबंधन के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के चलते 10 लाख का शौचालय निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है।


बच्चों को सुविधा देना और सुरक्षा मुहैया करना शिक्षा विभाग का प्राथमिक कार्य है। जल्द ही स्कूल इंचार्ज को बुलाकर मुद्दों को हल करने के लिए कहा जाएगा। सभी मुद्दों को हल न होने तक वह खुद इस मामले से जुड़े रहेंगे। - अजीत शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed