{"_id":"5207d758ba309d1fa60486ca6f894ec7","slug":"no-relief-about-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट आती नहीं कैसे कटे रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट आती नहीं कैसे कटे रात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 21 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
गर्मी और उमस भरे मौसम में अघोषित बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। बिजली विभाग को मानसून से बिजली सिस्टम पर ओवरलोड में कमी आने की उम्मीद थी, लेकिन कमजोर मानसून की वजह से बिजली विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई महीने में बिजली विभाग को बारिश से बिजली ढांचे खासतौर से ग्रिड स्टेशनों पर ओवरलोड में कमी आने की उम्मीद थी, लेकिन 20 जुलाई होने के बावजूद भी जम्मू संभाग में कमजोर मानसून ही बना हुआ है।
विज्ञापन
बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू की चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी का कहना है कि कमजोर मानसून की वजह से बिजली सिस्टम पर ओवरलोड लगातार बना हुआ है। इस वजह से बिजली विभाग को अघोषित कटौती करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन