फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No interference in the work of the army the operation will continue says army chief

सेना के काम में कोई दखल नहीं, चलता रहेगा ऑपरेशन : सेना प्रमुख विपिन रावत

Wed, 20 Jun 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 20 Jun 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
No interference in the work of the army the operation will continue says army chief
बिपिन रावत

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि हमारे काम में न तो कभी राजनीतिक हस्तक्षेप होता है और न ही हम पर किसी तरह की रोक लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन के कारण आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद राज्य में छह महीने के लिए राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया और विधानसभा को निलंबित कर दिया गया। गवर्नर एनएन वोरा के 10 साल के कार्यकाल में यह चौथा मौका है जब राज्य को राज्यपाल शासन के हवाले किया गया है। राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद गवर्नर वोरा ने श्रीनगर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकों में सुरक्षा हालात की समीक्षा की।
विज्ञापन


दिल्ली में सेना प्रमुख ने कहा कि सूबे में पहले से ऑपरेशन चल रहे थे। बीच में रमजान के महीने में आतंकियों और अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई को रोक दिया गया था क्योंकि हम चाहते थे कि राज्य के लोग इस पवित्र महीने में बिना किसी परेशानी के इबादत कर सकें। इसके बावजूद, आतंकियों ने अपनी नापाक हरकतें जारी रखीं। यही वजह है कि ऑपरेशन पर रोक हटाते हुए दोबारा कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया गया। इसके बाद सेना ने पहले की तरह एक्शन लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुरक्षा बलों के नियम बहुत सख्त हैं और कोई भी एक्शन उसी के अनुसार लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहीद औरंगजेब प्रेरणा के स्रोत : रक्षा मंत्री

No interference in the work of the army the operation will continue says army chief
निर्मला सीतारमण - फोटो : SELF

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शहीद औरंगजेब के गांव पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने वहां कहा कि उनके लिए एवं पूरे देश के लिए शहीद औरंगजेब प्रेरणा के स्रोत हैं और वे यहां से यही संदेश लेकर जा रही हैं।
 

सुरक्षा बलों का काम आसान 

No interference in the work of the army the operation will continue says army chief
एसपी वैद - फोटो : ani
राज्य के डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि राज्यपाल शासन लगाए जाने से पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए काम करना आसान हो जाएगा। आने वाले दिनों में आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी।

 

नए सिरे से हों चुनाव : उमर अब्दुल्ला

No interference in the work of the army the operation will continue says army chief
Omar Abdullah
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य की विधानसभा को तत्काल भंग किया जाए और नए सिरे से चुनाव करवाए जाएं, क्योंकि भाजपा दूसरे दलों में तोड़फोड़ के जरिए सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है।

 

हम कुछ कर रहे हैं: भाजपा

No interference in the work of the army the operation will continue says army chief
kavindra gupta - फोटो : Amar Ujala
उमर अब्दुल्ला ने यह मांग राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के उस बयान के बाद की है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी ‘कुछ’ कर रही है। बकौल अब्दुल्ला, गुप्ता का इस बयान से स्पष्ट है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर भाजपा पर यकीन नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed