{"_id":"683f609ec1d75b830e07f8ad","slug":"no-electric-supply-in-kathuwa-jammu-news-c-201-1-knt1008-120714-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रांसफार्मर एक हफ्ते से खराब, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रांसफार्मर एक हफ्ते से खराब, लोग परेशान
Wed, 04 Jun 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
कठुआ/बनी। शीतलनगर के जानू गांव में पिछले हफ्ते फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इस कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस वजह से ग्रामीणों को रात में अंधेरे और भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद जफर ने बताया कि इस गांव में 350 से अधिक की आबादी भीषण गर्मी में बिजली के बिना रहने के लिए मजबूर हैं, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी के कारण फ्रिज और इनवर्टर भी काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण घरों में रखीं सब्जियां और दूध आदि भोज्य पदार्थ भी खराब हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बिजली निगम के अभियंताओं से फुंके ट्रांसफार्मर को जल्द सुधारने या बदलने की मांग की है। ताकि गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके। समस्या का जल्द समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वहीं, बिजली निगम के सहायक कार्यकारी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि हालिया बारिश और तेज तूफान के कारण बनी क्षेत्र में 15 और बसौली क्षेत्र में 10 से खंभे गिर गए थे। बिजली के तार, कंडक्टर और आइसोलेटर भी टूट गए थे।
बनी बसोहली सब डिवीजन क्षेत्र में कुल नौ ट्रांसफार्मर खराब हुए थे, जिनमें से कुछ की मरम्मत और बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बनी और बसौली क्षेत्र बचे चार ट्रांसफार्मर भी जल्द बदले जाएंगे। इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है। सभी इलाकों में जल्द बिजली बहाली का प्रयास किया जा रहा है।