फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No alliance with BJP: Omar

भाजपा से गठबंधन पर उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान

Wed, 02 Mar 2016 10:48 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
No alliance with BJP: Omar

पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि भाजपा के साथ गठबंधन किसी भी सूरत में नहीं होगा। वे राज्य तथा यहां के लोगों के सम्मान से समझौता करने के बजाय राजनीति से संन्यास लेना पसंद करेंगे। वे शोपियां में सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीडीपी ने भाजपा के आगे अपने आपको गिरवी रख दिया है। पीडीपी ने उसके साथ गठबंधन किया जिसने हमारे झंडे का नामोनिशान मिटाने की कोशिश की।

राज्य के विशेष दर्जे को खत्म करने का प्रयास किया और उन्हें संरक्षण देने का प्रयास किया जिसने लोगों को उनके खान पान के आधार पर सताया।

भाजपा ने गठबंधन का इस्तेमाल ध्रुवीकरण की राजनीति को सर्टिफिकेट देने के उद्देश्य से किया। सच्चाई तो यह है कि पीडीपी ने सत्ता की खातिर राज्य के लोगों के राजनीतिक अधिकारों तथा हितों का भाजपा के साथ सौदा कर दिया। जबकि भाजपा तथा आरएसएस की ओर से अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार विषवमन किया गया।
विज्ञापन

'सरकार बनाने की मांगे क्या हैं यह बताएं महबूबा'

No alliance with BJP: Omar

उन्होंने कहा कि पीडीपी एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। महबूबा ने कहा था कि दस माह की सरकार में रियासत की जनता को लाभ नहीं मिल पाया।

यदि जनता को कोई लाभ नहीं हुआ तो गठबंधन के असल लाभार्थी कौन हैं और क्यों पीडीपी अब तक भाजपा के साथ गठबंधन बनाए हुए है। महबूबा मुफ्ती ने गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की समस्याओं के लिए महबूबा तथा उनकी पार्टी जिम्मेदार है। लोग एलओसी तक जाने की कोशिशें कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को लावारिस हालात में छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती को खुलकर सामने आना चाहिए कि सरकार गठन के लिए उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष क्या शर्तें और मांगें रखी हैं। यहां तक कि भाजपा को भी पता नहीं है कि महबूबा की मांग क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed