फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nia raids at 12 locations in jammu kashmir related to terrorists OGW case

J&K: पाकिस्तान प्रायोजित साजिश पर NIA का जम्मू कश्मीर में 12 स्थानों पर छापा, महिला समेत दो हिरासत में

Wed, 03 May 2023 12:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 03 May 2023 12:03 PM IST
सार

एनआईए ने प्रदेश में 12 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार, पिछले साल दर्ज एक मामले में अपनी जांच के सिलसिले में प्रदेश में 12 स्थानों पर तलाशी ली गई। 

विज्ञापन
Nia raids at 12 locations in jammu kashmir related to terrorists OGW case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी साजिश के सिलसिले में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 12 स्थानों पर छापा मारा। इनमें घाटी में 11 तथा जम्मू संभाग के पुंछ में एक जगह पर कार्रवाई की गई है। एक महिला समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता के अनुसार कश्मीर में पुलवामा जिले में आठ, कुलगाम, अनंतनाग व बडगाम जिले में एक-एक स्थानों पर दबिश दी गई। इसके अलावा पुंछ में भी एक स्थान पर कार्रवाई की गई है। छापे की कार्रवाई सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच की गई।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर के सोजेथ इलाके से इशाक अहमद भट को हिरासत में लिया गया। वह मजदूरी करता है। उसके पिता मोहम्मद रमजान भट ने बताया कि हमारा आतंकवाद या पत्थरबाजी से कोई संबंध नहीं है। भाई बिलाल भट ने बताया कि इशाक पढ़ा लिखा नहीं है तथा खिड़कियों में शीशे लगाने का काम करता है। इसके अलावा पुंछ के खनेतर गांव से महिला शहनाज अख्तर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता के अनुसार मुख्य आतंकी संगठनों के छद्म नाम से संचालित संगठनों द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट, मुजाहिदीन गजवातुल हिंद, जम्मू कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (जेकेएफएफ), कश्मीर टाइगर्स तथा पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) से जुड़े कैडर्स तथा हाईब्रिड ओवरग्राउंड वर्कर के परिसरों पर छापे की कार्रवाई की गई। 

प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि स्टिकी बम, मैग्नेटिक बम, आईईडी, नकदी, नशीले पदार्थ तथा छोटे हथियारों को पहुंचाने में इनकी संलिप्तता रही है। पाकिस्तानी हैंडलर तथा आतंकी संगठनों के आकाओं की ओर से ड्रोन के जरिये इन सामानों को भारत भेजा जाता रहा है। ज्ञात हो कि पिछले साल भी 24 जून को एनआईए ने 14 स्थानों पर छापे की कार्रवाई की थी।

लश्कर, हिजबुल, जैश की साजिश पर चल रही जांच

जम्मू कश्मीर में स्टिकी बम, आईईडी तथा छोटे हथियारों से हमले की साजिश का स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के लिए पिछले साल 21 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस साजिश में स्थानीय युवाओं तथा ओवरग्राउंड वर्कर को लगाते हुए सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की भी कोशिश की जानी थी। लश्कर ए ताबबा, जैश ए मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, अल बद्र, अल कायदा आदि आतंकी संगठनों की ओर से इस प्रकार की साजिश रची गई है।

पुंछ में सिम कार्ड के इस्तेमाल पर कार्रवाई

पुंछ। जिले में मंगलवार को छापे की कार्रवाई एक मोबाइल सिम कार्ड से संबंध में की गई। इससे नियंत्रण रेखा के उस पार संपर्क कर बात की गई है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह एनआईए की एक टीम पुंछ पहुंची। जहां पुंछ थाने से पुलिस को साथ लेकर गांव खनेतर के मोहल्ला लोहारा निवासी मोहम्मद आजम के घर पर छापा मारा गया। जहां से मोहम्मद आजम की पत्नी शहनाज अख्तर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका मोबाइल और सिम उसकी मां प्रयोग करती थी, जिसकी मौत के बाद उसका भाई इस मोबाइल का प्रयोग करता है। इस पर एनआईए ने उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा से सटे गांव गानी स्थित शहनाज के मायके में दबिश दी। 


जहां से उसके भाई आजाद अहमद और पिता मोहम्मद शब्बीर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उनके मोबाइल और सिमकार्ड की भी जांच की। एनआईए ने नियंत्रण रेखा से सटे गांव जलास में मोहम्मद यासीन नामक एक व्यक्ति के घर पर भी रेड की, लेकिन जहां से कोई सुराग नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- पुंछ आतंकी हमला: आतंकियों ने लादेन को मारने वाले हथियार का किया इस्तेमाल, अफगानिस्तान से सप्लाई होने की आशंका

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रवासियों को फ्लैट देने पर तिलमिलाया पीएएफएफ, आतंकी संगठन ने दिल्ली तक धमाके करने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed