फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PAFF irked over giving flats to migrants, terrorist organization threatens to blast till Delhi

जम्मू-कश्मीर: प्रवासियों को फ्लैट देने पर तिलमिलाया पीएएफएफ, आतंकी संगठन ने दिल्ली तक धमाके करने की धमकी दी

Tue, 02 May 2023 04:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 May 2023 04:10 AM IST
सार

पीएएफएफ पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ही एक हिस्सा है। क्रूरता वाली अधिकतर बड़ी आतंकी वारदातें पहले जैश-ए-मोहम्मद ही अंजाम देता था।

विज्ञापन
PAFF irked over giving flats to migrants, terrorist organization threatens to blast till Delhi
आतंकी हमले के पुंछ के जंगलों में चलाया गया तलाशी अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट(पीएएफएफ) सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सूत्रों का कहना है कि पुंछ हमले के बाद उक्त संगठन ने जम्मू के सुंजवां में बने सरकारी फ्लैट्स पर अपना बयान दिया है। उसने कहा है कि अवैध बसने वालों को बाहर निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


पीएएफएफ ने कहा कि जम्मू एक युद्ध के मैदान में बदल जाएगा और इसके लड़ाके न केवल जम्मू को घेरेंगे, बल्कि चिंगारी दिल्ली तक भी फैल जाएगी। बता दें कि अस्तित्व में आने के बाद पीएएफएफ लगातार प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


यहां तक कि 2020 में इसके गठन के बाद से अब तक उक्त संगठन जम्मू-कश्मीर में हुई 11 वारदातों को अंजाम देने का दावा कर चुका है। इनमें पुंछ के भाटादूड़िया में हुआ हमला, राजोरी के दरहाल में हुआ हमला और जेल विभाग के डीजी एचके लोहिया की हत्या मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू के सुंजवां में 336 फ्लैट हाउसिंग बोर्ड की तरफ से बनाए गए हैं। सरकार ने ऐसा कहा है कि कोई भी प्रवासी दो हजार रुपये का किराया देकर यहां रह सकता है। इसी से तिलमिला कर पीएएफएफ ने अपना बयान टेलिग्राम एप पर जारी किया है।

बीते सप्ताह भाटादूड़िया के वन क्षेत्र में एक गांव में इफ्तार के लिए खाने का सामान ले जा रहे सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। ये जवान आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की एक इकाई से थे।


बता दें कि पीएएफएफ पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ही एक हिस्सा है। क्रूरता वाली अधिकतर बड़ी आतंकी वारदातें पहले जैश-ए-मोहम्मद ही अंजाम देता था। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर कसे गए शिकंजे के चलते अब पीएएफएफ का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed