फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA arrested Irshad Ahmad Reshi in connection with the attack on CRPF, Lethpora Jammu Kashmir

सीआरपीएफ कैंप पर हमले में पांचवीं गिरप्तारी, एनआईए टीम ने इरशाद को पुलवामा से पकड़ा

Sun, 14 Apr 2019 10:19 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 14 Apr 2019 10:19 PM IST
सार

  • आतंकियों को सेंटर के बाहर सुबह अपनी कार से छोड़ा था
  • इससे पहले चार पकड़े जा चुके हैं, आज एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा

विज्ञापन
NIA arrested Irshad Ahmad Reshi in connection with the attack on CRPF, Lethpora Jammu Kashmir
NIA (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

पुलवामा के लेथपोरा सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमले में शामिल पांचवें आरोपी को एनआईए टीम ने रविवार को पुलवामा से गिरफ्तार कर लिया। रत्नीपोरा, त्राल के रहने वाले इरशाद अहमद रेशी को सोमवार को एनआईए कोर्ट में यहां पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी की अनुमति मांगी जाएगी ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।  इरशाद पिछले तीन साल से जैश ए मोहम्मद के साथ जुड़ा हुआ था। इससे पहले हमले में शामिल चार अन्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


इरशाद के बारे में बताया जाता है कि हमले के दिन इरशाद ने ही तीनों आतंकियों को सुबह 2 बजे लेथपोरा सीआरपीएफ कैंप के बाहर अपनी कार में छोड़ा था। इसके बाद वहां से फरार हो गया। तब से इसकी तलाश थी। इरशाद की जानकारी निसार अहमद तांत्रे और सईद लिहाल अंद्राबी की ओर से दी गई थी। दोनों को एनआईए गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार,  इरशाद अहमद आतंकी नूर तांत्रे उर्फ नूर त्राली का काफी नजदीकी रहा है। नूर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। नूर की मौत का बदला लेने के लिए ही आतंकियों ने लेथपोरा हमले को अंजाम दिया। इससे पहले एनआईए ने लेथपोरा निवासी फयाज अहमद, पांपोर निवासी मंजूर अहमद, त्राल निवासी निसार अहमद तांत्रे और रत्नीपोरा निवासी सईद हिलाल अंद्राबी को दबोचा हुआ है। यह चारों इस हमले में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि 31 दिसंबर 2017 को सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर लेथपोरा पर जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों ने फिदायीन हमला कर दिया था। इसमें जैश के तीन आतंकी फरदीन अहम खांडे निवासी त्राल, मंजूर बाबा निवासी द्रबगाम और अब्दुल शकूर निवासी पीओके मारे गए थे। हमले में पांच सीआरपीएफ कर्मी भी शहीद हो गए थे जबकि तीन कर्मी घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed