फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Newly elected MLAs in Jammu and Kashmir will take oath in Srinagar today

J&K: नवनिर्वाचित विधायक आज श्रीनगर में लेंगे शपथ, तैयारियां पूरी; प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल दिलाएंगे पद की शपथ

Mon, 21 Oct 2024 06:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Oct 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Newly elected MLAs in Jammu and Kashmir will take oath in Srinagar today
नवनिर्वाचित विधायक आज श्रीनगर में लेंगे शपथ - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार को विधानसभा श्रीनगर में पद की शपथ दिलाई जाएगी। प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इनमें 51 पहली बार विधायक बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर दो बजे शुरू होगा। सितंबर और अक्तूबर में तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी नेकां ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाई है, जिसके छह विधायक हैं। पांच निर्दलीय विधायक, आप के एक विधायक और माकपा ने भी अपना समर्थन दिया है। 29 सीटों के साथ भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र शासित प्रदेश में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार (29) सबसे युवा विधायक हैं, जबकि नेकां के वरिष्ठ नेता और चरार-ए-शरीफ से विधायक अब्दुल रहीम राठाैड़ (80) साल के साथ सबसे बुजुर्ग हैं। राठौड़ और पार्टी के सहयोगी अली मोहम्मद सागर (खानयार से विधायक) ऐसे दो व्यक्ति हैं, जो रिकॉर्ड सात बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन


सागर 1983 से विधानसभा के सदस्य हैं, जबकि राठौड़ ने 1977 में विधायक के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था। हालांकि, पूर्व वित्त मंत्री 2014 के विधानसभा चुनाव हार गए। सदन में तीन महिला विधायक हैं, जिनमें शगुन परिहार किश्वाड़ से, डीएच पोरा की विधायक सकीना मसूद इत्तू और हब्बाकदल की विधायक शमीमा फिरदौस शामिल हैं। ये दोनों नेकां से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed